भारतीय राजदूतावास, कराकस द्वाराविश्व हिंदी दिवस-2021 का आयोजन
विश्व हिंदी दिवस-2021 का आयोजन भारतीय राजदूतावास द्वारा 10 जनवरी 2021 को ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजदूत के भाषण तथाउनके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के विश्व हिंदी दिवस पर संदेश को पढ़ने के साथ हुई।
2. वेनेज़ुएलन प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में विश्व हिंदी दिवस 2021 के आयोजन में बड़े हर्षोल्लास से हिस्सा लिया और कार्यक्रम के दौरान हिंदी विद्यार्थियों द्वारा अपने हिंदी ज्ञान के सूक्ष्म प्रदर्शनों में हिंदी कविताओं, मंत्रों, आपसी हिंदी संवाद एवं गीतों आदि को प्रस्तुत किया गया।
3. प्रतिभागियों को भविष्य में भी हिंदी के प्रति अपने रूचि को तथा हिंदी के प्रयोग को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा आगे भी हिंदी कक्षाओं को जारी रखने और हिंदी कार्यक्रमों को आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया गया।
4. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहते हुए शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा।
कराकस
10 जनवरी 2021



