कराकस स्थित भारतीय राजदूतावास द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में हिन्दी सीख रहे वेनेज़ुएला के विद्यार्थियों एवम राजदूतावास के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रभारी मिशन प्रमुख सुरेश कुमार ने सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हिन्दी भाषा के प्रयोग पर बल दिया एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश का वाचन किया। वेनज़ुएला की नागरिक "मधुरानी" ने कार्यक्रम के मध्य में भारतीय नृत्य कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
Fotos (8)
Seleccione una foto para verla en tamaño completo.